Publish Date: Tue, 19 Dec 2017 (18:23 IST)
Updated Date: Tue, 19 Dec 2017 (18:26 IST)
यमन में हूथी विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक मिसाइल दागी है।
सऊदी सुरक्षाबलों की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। राजधानी के उत्तर पूर्व भाग से धुआं उठता दिखाई दिया। रियाद में चश्मदीदों का कहना है कि उन्होंने धमाके की आवाज़ सुनी थी। सोशल मीडिया पर आसमान में उठते धुंए के कुछ वीडियो भी शेयर किए गए हैं।
हूथी आंदोलन के अल मसीरा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, विद्रोहियों ने यमामा पैलेस में बुर्काना-2 मिसाइल दागी है। बताया जा रहा है कि इस मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया गया।