Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तालिबान का अफगानी सेना पर बड़ा हमला, 50 से ज्यादा सैनिकों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Taliban
काबुल , शनिवार, 22 अप्रैल 2017 (07:35 IST)
काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान के शहर मजार-ए-शरीफ के नजदीक स्थित सैन्य ठिकाने पर तालिबान ने शुक्रवार को बड़ा हमला करते हुए 50 से ज्यादा सैनिकों की जान ले ली। 
 
अमेरिकी सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ के पास सेना के एक अड्डे पर तालिबान के हमले में 50 से ज्यादा अफगान जवान मारे गए। हमला कई घंटे तक चला और शाम को रुका।
 
अमेरिकी जनरल जॉन निकोलसन ने एक अलग बयान में कहा कि हमले में एक मस्जिद में नमाज अदा कर रहे जवानों पर और अफगान सेना की 209 कोर के भोजनालय में अन्य सैनिकों पर निशाना साधा गया। जनरल ने हमले को रुकवाने में अफगान कमांडो की भूमिका की प्रशंसा की।
 
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल दवलात वजीरी ने कहा कि अफगान सेना की वर्दी पहले हमलावरों ने मजार-ए-शरीफ के बाहरी हिस्से में स्थित सैन्य परिसर पर हमला किया। (भाषा) 

(चित्र सौजन्य : ट्विटर/ ऑल इंडिया रेडियो) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर को लगी 'नजर', अश्लील और शर्मनाक घटनाओं का दौर जारी