Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इजराइल और हमास युद्ध में 55 हजार से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Israel Hamas war

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

दीर अल-बला (गाजा) , गुरुवार, 12 जून 2025 (12:38 IST)
Israel and Hamas war: गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry Gaza) ने बुधवार को कहा कि इजराइल और हमास (Israel and Hamas war) के बीच बीते 20 महीने से जारी युद्ध में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 55 हजार के पार हो गई है। इस बीच अस्पतालों ने बताया कि सहायता सामग्री लेने जा रहे कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इन लोगों की मौत की परिस्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है।ALSO READ: गाजा में इजराइल की कार्रवाई का अब और बचाव मुमकिन नहीं
 
मृतकों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे :  इजराइली सेना ने बुधवार को कहा कि उसने मध्य गाजा में उन स‍ंदिग्धों की तरफ चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं, जो सैनिकों के लिए खतरा थे। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार युद्ध में अब तक 55 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। हालांकि मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि युद्ध में कितने आम लोग और कितने लड़ाके मारे गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से 55,104 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,27,394 लोग घायल हुए हैं।(भाषा)ALSO READ: राहत सामग्री ले जा रहा जहाज जब्त, इजराइल ने ग्रेटा थनबर्ग को स्वीडन रवाना किया
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निवेश योजनाओं के नाम पर 78 लोगों से 3.7 करोड़ की ठगी, 8 के खिलाफ मामला दर्ज