Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आर्थिक संकट के चलते इस साल हज यात्रा पर नहीं जाएंगे मुस्लिम

हमें फॉलो करें आर्थिक संकट के चलते इस साल हज यात्रा पर नहीं जाएंगे मुस्लिम
, बुधवार, 1 जून 2022 (18:28 IST)
कोलंबो। श्रीलंकाई मुसलमानों ने देश में आर्थिक संकट के चलते इस साल हज यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। अरब न्यूज के अनुसार सऊदी अरब ने वर्ष 2022 के लिए श्रीलंका से 1,585 हज तीर्थयात्रियों के कोटा को मंजूरी दी थी।
 
हालांकि, राष्ट्रीय हज समिति, श्रीलंका हज टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन और मुस्लिम धार्मिक एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग सहित कई पक्षों द्वारा की गई चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि श्रीलंका से कोई भी मुस्लिम इस बार हज यात्रा नहीं करेगा।
 
ऑल-सीलोन हज टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन और हज टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ श्रीलंका द्वारा मुस्लिम धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के विभाग को भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि हमारे देश श्रीलंका में मौजूदा स्थिति और लोगों की पीड़ा को देखते हुए दोनों संघों के सदस्यों ने इस साल के हज छोड़ने का फैसला किया है।
 
इस बीच, हज टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रिजमी रियाल ने कहा कि ऑपरेटरों का निर्णय देश के सामने गंभीर डॉलर संकट के कारण सर्वसम्मति से लिया गया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में संपत्ति खरीदना हुआ महंगा, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी...