Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पशुपतिनाथ मंदिर भारत-नेपाल की साझी धार्मिक विरासत का प्रतीक : मोदी

Advertiesment
हमें फॉलो करें पशुपतिनाथ मंदिर भारत-नेपाल की साझी धार्मिक विरासत का प्रतीक : मोदी
, शनिवार, 12 मई 2018 (16:34 IST)
काठमांडू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पशुपतिनाथ मंदिर को भारत और नेपाल के लोगों की साझी धार्मिक विरासत का प्रतीक बताया है। नेपाल की दो दिन की यात्रा के दूसरे दिन मोदी ने शनिवार को यहां पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद वहां रखी आगन्तुक पुस्तिका पर संदेश लिखा।


मोदी ने लिखा, मुझे प्रसन्नता है कि एक बार फिर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में प्रार्थना करने का सुअवसर मिला। यह मंदिर भारत और नेपाल के लोगों की साझी धार्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने आगे लिखा, मैं नेपाल और भारत के लोगों के जीवन में शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।

मेरी यात्रा के लिए की गई व्यवस्थाओं के लिए मैं पशुपति क्षेत्र विकास कोष और नेपाल सरकार का आभारी हूं। मैं आशा करता हूं कि मंदिर परिसर में भारत नेपाल सहयोग के अंतर्गत बन रही धर्मशाला से शीघ्र ही श्रद्धालुओं को नई सुविधाएं मिलेंगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिजोरम में भूस्खलन, 3 की मौत, कई लोग फंसे