Publish Date: Mon, 29 May 2017 (09:33 IST)
Updated Date: Mon, 29 May 2017 (09:34 IST)
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के परिवार के विदेशों में कारोबार की जांच कर रहे पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त संयुक्त जांच दल (जेआईटी) ने रविवार को पनामा पेपर मामले में उनके बेटे हुसैन नवाज से पूछताछ की।
कार्यवाही के दौरान हुसैन के साथ उनके वकील मौजूद थे लेकिन जेआईटी ने वकील की मौजूदगी पर आपत्ति जताई और कहा कि न्यायालय से मंजूरी लेने के बाद हुसैन वकील से मदद ले सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि हुसैन बाद में अकेले जेआईटी के सामने पेश हुए और पूछताछ करीब दो घंटे चली। (भाषा)