Publish Date: Mon, 07 Jan 2019 (12:14 IST)
Updated Date: Mon, 07 Jan 2019 (12:19 IST)
इस्लामाबाद। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अल-अजजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सजा निलंबित करने संबंधी याचिका पर आज सुनवाई करेगा।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य न्यायाधीश अतहर मिनाल्लाह और न्यायाधीश आमेर फारुक शरीफ की याचिका की सुनवाई करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री की सजा निलंबित किए जाने की अपील को लेकर उनके वकीलों ने पिछले सप्ताह न्यायालय में याचिका दायर की।
उल्लेखनीय है कि जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद अरशद मलिक ने 24 दिसम्बर 2018 को शरीफ को अल-अजजिया मामले में सात साल की सजा के साथ ही ढाई करोड़ डॉलर और 15 लाख पौंड का जुर्माना भी किया था।