Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन में कचरा निस्तारण संयंत्र में आग, 9 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें चीन में कचरा निस्तारण संयंत्र में आग, 9 की मौत
बीजिंग , शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (10:26 IST)
बीजिंग। चीन के दक्षिणी गुआंगदोंग प्रांत के क्विंगयान शहर में शनिवार सुबह एक कचरा निस्तारण संयंत्र में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई।
 
समाचार समिति शिन्हुआ ने बताया कि यह आग तड़के उस समय लगी, जब यहां लाए गए कचरे का निस्तारण किया जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस हादसे में 9 लोग मारे गए हैं और एक दमकलकर्मी भी झुलस गया है।
 
पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेनका गांधी को आया गुस्सा, भरी सभा में दी गाली...