Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Crude Oil 130 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई पर, ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को राहत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Crude Oil 130 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई पर, ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को राहत
, बुधवार, 9 मार्च 2022 (09:27 IST)
नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए राहतदायी खबर है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने आज 9 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल का भाव जारी कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑइल 130 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई पर पहुंच गया है।

 
कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बाद आज बुधवार को भी पेट्रोल का दाम जस का तस बना हुआ है। आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव न होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 डीजल 94.14 , कोलकाता में पेट्रोल 104.67 और डीजल 89.79, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 प्रति लीटर के भाव रहा है। पेट्रोल-डीजल के भाव हर सुबह 6 बजे से बदलते हैं और पेट्रोल और डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Russia-Ukraine War: युद्ध में भी यूक्रेन के रास्ते बड़े स्तर पर हो रही है रूसी गैस आपूर्ति