Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिका के जूलियस और पेटापोशियम को मेडिसिन का नोबेल

हमें फॉलो करें अमेरिका के जूलियस और पेटापोशियम को मेडिसिन का नोबेल
, मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (10:33 IST)
अमेरिका के डॉ. डेविड जूलियस और अर्डेम पेटापोशियम को 2021 का मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार दिया गया। दोनों वैज्ञानिकों को शरीर में तापमान और स्पर्श महसूस कराने के लिए रिसेप्टर्स की खोज का श्रेय दोनों का जाता है।
 
नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार को नोबेल कमेटी के महासचिव थॉमस पर्लमैन ने की। डॉ जूलियस ने अपनी खोज के लिए मिर्च का इस्तेमाल किया ताकि तव्चा पर जलन का पता चल सके। इसके दोनों ने ठंडक से जुड़ा रिसेप्टर खोजा।
 
पिछले साल मेडिसिन का नोबेल प्राइज संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों हार्वे जे आल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को मिला था, जिन्होंने लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लखीमपुर का वीडियो, विपक्षी नेता बोले- योगी जी यह हादसा नहीं हत्या है...