khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2018 का मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से जेम्स पी एलिसन और तासुको हॉन्जो को मिला

Advertiesment
Medicine
स्टॉकहोम। मेडिसिन के लिए साल 2018 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। इस बार दुनिया का ये सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार पुरस्कार संयुक्त रूप से जेम्स पी. एलिसन और तासुकू होंजो को दिया गया है। इन्हें ये पुरस्कार कैंसर थेरपी की खोज के लिए मिला है। दोनों वैज्ञानिकों ने कैंसर के इलाज के लिए ऐसी थेरपी की खोज की है जिसके द्वारा शरीर के इम्यून सिस्टम को कैंसर ट्यूमर से लड़ने के लिए स्ट्रॉन्ग बनाया जा सकेगा।
 
 
गौरतलब है कि सोमवार से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह की शुरुआत हुई है। हालांकि, इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिए जाने का फैसला किया गया है। पिछले 70 साल में पहली बार ऐसा है कि साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। 

 
पीटीआई के मुताबिक, स्वीडन में सांस्कृतिक गतिविधियों का बड़ा चेहरा माने जाने वाले फ्रांसीसी नागरिक ज्यां-क्लाउड अर्नोल्ट यौन आरोपों और वित्तीय अपराध के आरोपों से घिरे हैं। इससे अकादमी की छवि को बेहद नुकसान पहुंचा है।
 
 
इसलिए अकादमी ने इस साल साहित्य का नोबेल नहीं देने का फैसला किया है। इस मर्तबा साहित्य का नोबेल नहीं दिए जाने के कारण लोगों की नजरें शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा पर ज्यादा टिकी हैं, जिसकी घोषणा ओस्लो में शुक्रवार को की जाएगी। (एजेंसी) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

SBI का ATM कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो जरूरी खबर, कैश निकासी लिमिट हुई आधी; जानिए कब से...