Publish Date: Fri, 02 Jun 2017 (18:08 IST)
Updated Date: Fri, 02 Jun 2017 (18:39 IST)
ब्यूनस आयर्स। महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा के विरोध में अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में सैकड़ों महिलाओं ने राष्ट्रपति आवास के बाहर नग्न होकर प्रदर्शन किया।
मेल ऑनलाइन के खबर के मुताबिक राजधानी ब्यूनस आयर्स में करीब 120 महिलाएं राष्ट्रपति आवास कासा रोसाडा पहुंची। वहां देखते देखते ही महिलाओं ने कपड़े उतारना शुरू कर दिया। आर्टिस्टिक फोर्स ऑफ कम्यूनिकेटिव शॉक नामक संगठन से जुड़ी ये महिलाएं पूरी तरह निर्वस्त्र हो गईं।
प्रदर्शनकारी महिलाएं वहां से गुजर रहे लोगों को देखकर चिल्ला रही थीं। महिलाओं का मानना है कि अर्जेंटीना में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी है। जहां महिलाएं प्रदर्शन कर रही थीं, वहीं पास जगह जगह कपड़ों के ढेर लगे हुए थे।