Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओबामा करेंगे हिलेरी के लिए प्रचार

Advertiesment
हमें फॉलो करें ओबामा करेंगे हिलेरी के लिए प्रचार
वाशिंगटन , शुक्रवार, 10 जून 2016 (09:24 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति उम्‍मीदवार बनने के लिए जरूरी आंकड़े को जुटाने के बाद पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का पूरजोर समर्थन करने हुए कहा कि व्हाइट हाउस के लिए हिलेरी के जितना योग्य कोई और दूसरा उम्मीदवार नहीं है।
 
ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं से एक जुट होने का आह्वान करते हुए एक वीडियो संदेश में कहा कि मैं पूरी तरह श्रीमती क्लिंटन के साथ हूं और पूरी ताकत के साथ उनके चुनाव अभियान में शामिल होना चाहता हूं।
 
आठ वर्षों से अमेरिका के राष्ट्रपति के पद पर काबिज ओबामा की लोकप्रियता मतदाताओं के बीच काफी ज्यादा है और हिलेरी को उनके समर्थन की घोषणा से उनके अभियान को मजबूती मिलेगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप में ट्वीट वॉर...