Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका के ओमाहा में गोलीबारी में 2 की मौत, 1 पुलिस अधिकारी घायल

Advertiesment
America
ओमाहा। अमेरिका में ओमाहा के एक आवासीय परिसर में हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया।
 
ओमाहा पुलिस के डिप्टी चीफ स्कॉट ग्रे ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस अधिकारियों को एवन्स टावर नामक आवासीय परिसर में रात 10 बजे के बाद बुलाया गया था, जिसके बाद गोलीबारी की घटना हुई।
 
दो अधिकारियों और एक हथियारबंद व्यक्ति के बीच पांचवें तल पर मुठभेड़ हुई। पुलिस प्रवक्ता जो निकरसन ने बुधवार को कहा कि गोलीबारी क्यों शुरू हुई, इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
 
पुलिस ने कहा कि एक अधिकारी को पैर में गोली लगने के बाद हथियारबंद व्यक्ति को मार गिराया गया। इसके बाद पुलिस को अपार्टमेंट में एक महिला मृत अवस्था में मिली। पुलिस सभी घटनाओं की जांच कर रही है।

वेस्ट वर्जीनिया में गोलीबारी में 7 लोग घायल : अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में नए साल के दिन एक हुक्का बार में हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और उनकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
 
हंटिगटन पुलिस विभाग के अंतरिम पुलिस प्रमुख रे कोर्नवेल ने कहा कि गोलीबारी की घटना यहां स्थित कुल्टुरे हुक्का बार में हुई। डब्ल्यूओडब्ल्यूके टीवी के अनुसार बार के बाहर और एक पार्किंग में एक दर्जन से अधिक कारतूसों के खोल मिले।
 
पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उस समय बार के भीतर लगभग 50 लोग थे। कोर्नवेल ने बताया कि घायल हुए सभी लोग बार के भीतर थे, लेकिन तत्काल यह स्पष्ट नहीं हुआ कि गोलियां बार के भीतर से चलीं या बाहर से।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अजिंक्य रहाणे की चेतावनी, न्यूजीलैंड में टेस्ट के दौरान मौसम के अनुकूल ढलना जरूरी