Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 14 April 2025
webdunia

South Africa में बाढ़ ने मचाही तबाही, 400 लोगों की मौत, 40 हजार लोग बेघर

Advertiesment
हमें फॉलो करें floods
, रविवार, 17 अप्रैल 2022 (16:41 IST)
दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ ने बड़ी तबाही मचाई है। खबरों के मुताबिक देश में सबसे घातक आपदा में अब तक 400 से ज्यादा मरने की खबर है। बाढ़ से हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। 
 
दक्षिण-पूर्वी तटीय शहर डरबन के कुछ इलाकों में पानी घुस गया। इसके बाद सड़कें पूरी तरह उखड़ते दिखीं। बाढ़ में अस्पताल-घर तबाह हो गए। 
 
लोग बाढ़ के पानी में बह गए हैं। खबरों के मुताबिक इस आपदा में मरने वालों का आंकड़ा 398 हो गया है तो वहीं 27 लोग लापता हैं। 
 
सरकार के मुताबिक 40 हजार से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। सरकार के मुताबिक घरों में फंसे लोगों के शवों को निकालने का कार्य जारी है। 
 
सेना और स्वयंसेवक बाढ़ से बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बचाव दल के मुताबिक डरबन जिला के लापता एक परिवार के 10 लोगों में से किसी को अब तक ढूंढा नहीं जा सका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव