Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिना किसी यात्री के पाकिस्तान ने उड़ा दिए 82 विमान, करोड़ों का नुकसान

Advertiesment
हमें फॉलो करें बिना किसी यात्री के पाकिस्तान ने उड़ा दिए 82 विमान, करोड़ों का नुकसान
, शनिवार, 21 सितम्बर 2019 (11:59 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के बीच एक ऐसी खबर भी आई है जिस पर किसी को भी शायद ही यकीन होगा। जियो न्यूज के अनुसार एक ऑडिट रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) बिना किसी यात्री के ही पिछले कुछ समय से उड़ान भर रही थी और इस विमानन कंपनी ने 1-2 नहीं, बल्कि 82 बार ऐसा किया है, जबकि विमान में एक भी यात्री सवार नहीं था। इससे सरकार को 18 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार इन विमानों ने इस्लामाबाद से उड़ान भरकर उसे वापस इस्लामाबाद में ही उतार दिया तथा उसने ऐसा 1-2 बार नहीं बल्कि 82 बार किया है। पीआईए ने 2016 से 2017 के बीच 46 ऐसी उड़ानों का संचालन किया था जिसमें एक भी यात्री सवार नहीं था।
इनके अलावा हज पर भी करीब ऐसी 36 उड़ानें गई थीं जिसमें एक भी यात्री सवार नहीं था। इस पीआईए को 18 करोड़ रुपए का भारी-भरकम नुकसान हुआ है। मामला सामने आने के बाद अब प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। पाकिस्तान पर कर्ज 6 अरब डॉलर का कर्ज है तथा अन्य कर्ज समेत उसके चालू खाता घाटे में भी भारी भी गिरावट आई है। बढ़ते कर्ज से उसकी वित्तीय स्थिति और कमजोर होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

KBC में रामायण से जुड़े सवाल पर फंसीं सोनाक्षी सिन्हा, नहीं दे सकीं इस सवाल का जवाब