Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नागपुर एयरपोर्ट पर उड़ान भरते विमान में खराबी, गडकरी भी थे सवार

हमें फॉलो करें नागपुर एयरपोर्ट पर उड़ान भरते विमान में खराबी, गडकरी भी थे सवार
, मंगलवार, 13 अगस्त 2019 (09:57 IST)
नागपुर। नागपुर से दिल्ली जा रहा इंडिगो एयरलाइंस का विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। उड़ान से ठीक पहले रनवे पर इसमें तकनीकी खामी सामने आने के बाद इसे वापस लौटा दिया गया। विमान में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी सवार थे।
 
शुरुआती जानकारी के अनुसार नागपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट क्रमांक 6E 636 एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए रनवे पर आया, इसी दौरान पायलट को इसमें कोई तकनीकी खामी लगी और उन्होंने उड़ान को रद्द कर दिया। पायलट विमान को रनवे से अलग लेकर आया। सभी यात्री सुरक्षित है।
 
webdunia


नागपुर हवाई अड्डे के वरिष्ठ निदेशक विजय मुलेकर ने बताया कि ‘तकनीकी खराबी’ के कारण विमान नयी दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर सका।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बंगाल में भगवान राम के बाद अब मां दुर्गा पर सियासी दंगल