Publish Date: Sun, 05 Feb 2017 (15:16 IST)
Updated Date: Sun, 05 Feb 2017 (15:19 IST)
पेशावर। पाकिस्तान में खबर पख्तुनख्वा प्रांत के चितराल जिले में दूरदराज के इलाके में भारी हिमपात के बाद हिमस्खलन की घटना में 5 मकानों के दब जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।
चितराल स्काउट कमांडेंट कर्नल निजुमुद्दीन शाह ने बताया कि बर्फ के मलबे में दबे 14 शवों को निकाल लिया गया है जिनमें 6 महिलाएं, 6 बच्चे और 2 पुरुष शामिल हैं। हिमस्खलन में 5 मकान बर्फ के नीचे दब गए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग हिमस्खलन से प्रभावित हुए हैं।
समाचार पत्र ‘डॉन’ ने चित्राल जिले के नाजिम मगफिरात के हवाले से खबर दी है कि इस क्षेत्र में पिछले 2 दिनों से भारी बर्फबारी के कारण अनेक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है हालांकि कुछ परिवार हिमस्खलन प्रभावित स्थानों पर ही बने रहे थे। (भाषा)