Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान ने रक्षा बजट 11 प्रतिशत बढ़ाया

हमें फॉलो करें पाकिस्तान ने रक्षा बजट 11 प्रतिशत बढ़ाया
इस्लामाबाद , शनिवार, 4 जून 2016 (08:05 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने देश का रक्षा बजट 11 प्रतिशत बढ़ाकर 860 अरब रुपए कर दिया है। पिछले साल यह 776 अरब रुपए था।
 
टेलीविजन पर प्रसारित बजट भाषण में वित्त मंत्री इशाक डार ने 2016-17 के बजट में विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जिसे उन्होंने वृद्धि उन्मुख बताया।
 
संसद में सालाना बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि रक्षा बजट वित्त वर्ष में 2016-17 में 11 प्रतिशत बढ़ाकर 860 अरब रुपए किया जा रहा है। पिछले साल यह 776 अरब रुपए था। उन्होंने 2016-17 में 5.7 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि का लक्ष्य रखा जो निवर्तमान साल 4.7 प्रतिशत थी।
 
डार ने कहा कि विकास बजट मद में 800 अरब रुपए का प्रावधान किया गया है जो पिछले साल से 100 अरब डॉलर अधिक है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान के कश्मीर प्रेम पर महबूबा ने उठाए सवाल