Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान में लश्कर आतंकी अबू कताल की हत्या, रियासी हमले का था मास्टरमाइंड

Advertiesment
हमें फॉलो करें पाकिस्तान में लश्कर आतंकी अबू कताल की हत्या, रियासी हमले का था मास्टरमाइंड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 16 मार्च 2025 (08:50 IST)
Pakistan news in hindi : जम्मू कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल कुख्यात लश्कर आतंकी अबू कताल की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई। अबू कताल हाफिज सईद का करीबी था और रियासी में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, अबू कताल उर्फ उर्फ कताल सिंघी झेलम में हुई गोलीबारी में मारा गया है। बताया जा रहा है कि हमले के समय हाफिज सईद भी उसके साथ था। घटना के बाद भी आरोपी लापता है।
 
गौरतलब है कि 9 जून 2024 को जम्मू-कश्मीर के रियासी में हुए हमले में भी अबू कताल का बड़ा हाथ था। ये हमला तीर्थयात्रियों से भरी बस पर उस समय हुआ था जब वो शिव-खेड़ी मंदिर से दर्शन करने के बाद लौट रहे थे।
 
इसके अलावा भी जम्मू कश्मीर में कई आतंकी हमलों के पीछे अबू कताल का हाथ था। एनआईए चार्जशीट में भी आरोपी का नाम था। भारतीय एजेंसियां इसकी तलाश कर रही थी।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana : क्या है यूपी की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, लड़कियों को मिलते हैं 25 हजार रुपए