Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 31 March 2025
webdunia

पाकिस्तान में दुष्कर्म का विरोध करने पर भाई ने की बहन की हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pakistan
, सोमवार, 29 जनवरी 2018 (22:38 IST)
पेशावर। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलात्कार का प्रतिरोध करने पर 13 वर्षीय एक लड़की की उसके अपने भाई ने ही हत्या कर दी। आरोपी के रक्त के नमूने को फारेंसिक जांच के लिए लाहौर भेजा गया है। पुलिस आरोपी की हिरासत के लिए उसे अदालत में पेश करेगी।


पुलिस ने आज बताया कि मृतका के भाई ने दावा किया वह घर से 30 मिनट के लिए बाहर निकला था, जब वह लौटा तो उसने बहन का सिर दुपट्टा से बंधा हुआ देखा। क्वेटा के पुलिस उपमहानिरीक्षक अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि हालांकि, लड़की के भाई ने आज स्वीकार किया कि दुष्कर्म का प्रतिरोध करने पर उसकी हत्या कर दी।

यह घटना क्वेटा के किल्ली इस्माइल इलाके में हुई। डीआईजी ने बताया के आरोपी के रक्त के नमूने को फारेंसिक जांच के लिए लाहौर भेजा गया है। पुलिस आरोपी की हिरासत के लिए उसे अदालत में पेश करेगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चार साल में राजनीतिक दलों को दिया 637.54 करोड़ रुपए का चंदा