Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान के शांति दूत की डीआर कांगो में हत्या

Advertiesment
Pakistan peacemaker
किंशासा। संयुक्त राष्ट्र के एक पाकिस्तानी शांति दूत की डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में शनिवार को सशस्त्र समूह के सदस्यों ने हत्या कर दी।
 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पाकिस्तान के शांति दूत की घात लगाकर साउथ कीवु के पूर्वी प्रांत में हुई हत्या की निंदा की है। उन्होंने देश की सरकार से तनाव के बाद भी यहां की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की संयुक्त राष्ट्र की इच्छाशक्ति को दोहराया। 
 
कांगो के राष्ट्रपति जोसेफ कबीला ने शुक्रवार को दावा किया था कि संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन (एमओएनयूएससीओ) ने पिछले 20 साल में किसी भी सशस्त्र संगठन का खात्मा नहीं किया है। 
 
उन्होंने चेतावनी दी कि देश को संयुक्त राष्ट्र के देख-रेख में नहीं समझा जाना चाहिए और वह आने वाले कुछ दिनों में संयुक्त राष्ट्र के साथ अपने संबंधों को स्पष्ट करेंगे। एमओएनयूएससीओ संयुक्त राष्ट्र के मिशन की सबसे बड़ी इकाई है और इस देश में साल 1999 से मौजूद है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कासगंज में तीसरे दिन भी हिंसा, इंटरनेट बंद