Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुनिया की सबसे अधिक आयु की गोरिल्ला की मौत

Advertiesment
Gorilla villa death
कैलीफोर्निया। दुनिया की सबसे अधिक आयु की मादा गोरिल्ला- विला का गुरुवार को सेन डियागो ज़ू सफारी पार्क में 60 साल की उम्र में निधन हो गया।


यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी है। सफारी पार्क की वेबसाइट के अनुसार, ऐसा अनुमान है कि विला का जन्म 1957 में कांगो में हुआ था और उसका लालन-पालन सेन डियागो ज़ू में हुआ।

सफारी पार्क में स्तनधारी जीवों की देखरेख करने वाले रेंडी रीचेज ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि विला की कमी ज़ू के सदस्यों, मेहमानों, स्वयंसेवियों और कर्मचारियों, सभी को महसूस होगी। अधिकारियों ने उसकी मौत का कारण नहीं बताया है।

विला अपनी पांच पीढ़ियों में सबसे उम्रदराज थी और आकार में भी सबसे बड़ी थी। आमतौर पर गोरिल्ला का जीवनकाल 30 से 40 साल होता है। इस प्रजाति को विलुप्तप्राय: माना जाता है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोल्हापुर में बस नदी में गिरी, 13 की मौत, तीन घायल