shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान की नापाक हरकत, टिकट पर लिखा कश्मीर बनेगा पाकिस्तान, PMO ने पास किए थे टिकट

Advertiesment
Pakistan
पाकिस्तान ने हाल ही में कश्मीर से जुड़े मुद्दों पर 20 अलग-अलग तस्वीरों वाली टिकटें जारी की थी। पाकिस्‍तानी मीडिया के अनुसार इन टिकटों को प्रधानमंत्री कार्यालय ने पास किया था। इनमें से एक टिकट पर लिखा है, 'कश्‍मीर पाकिस्‍तान बनेगा। इनमें से एक टिकट पर 2016 में मारे गए कश्मीरी आतंकवादी बुरहान वानी की तस्वीर भी है। 
 
कश्मीरी पंडितों ने संरा प्रमुख से की हस्तक्षेप की मांग : कश्मीरी पंडितों के एक समूह ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पाकिस्तान की ओर से जारी टिकट को वापस लेने के लिए संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप करने की मांग की है। समूह का आरोप है कि कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन को दिखाने के लिए टिकट पर उनके प्रदर्शन की तस्वीर लगाई गई है।
 
समूह ने टिकट वापस लिए जाने के संबंध में हस्तक्षेप की मांग करते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस को चिट्ठी लिखी है।

बुरहान वानी को बताया आजादी का आइकॉन : पाकिस्तान ने हाल ही में कश्मीर से जुड़े मुद्दों पर 20 अलग-अलग तस्वीरों वाली टिकटें जारी कीं। इनमें से एक टिकट पर 2016 में मारे गए कश्मीरी आतंकवादी बुरहान वानी की तस्वीर भी है। टिकट पर उसे ‘आजादी का आइकॉन’ बताया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि संयुक्‍त राष्‍ट्र में पिछले साल फिलीस्‍तीनी लड़की को कश्‍मीरी के रूप में दिखाने पर फजीहत झेलनी पड़ी थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जेटली बोले, कांग्रेस एक राष्ट्रीय विध्वंसक पार्टी, भारत की अर्थव्यवस्था को तोड़ना चाहती है