Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झूठी शान को लेकर किशोर युगल की करंट देकर हत्या

हमें फॉलो करें झूठी शान को लेकर किशोर युगल की करंट देकर हत्या
, बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (22:28 IST)
कराची। पाकिस्तान में एक किशोर युगल की उनके परिवारों के सदस्यों ने एक कबायली परिषद  के आदेश पर बिजली का करंट देकर कथित तौर पर हत्या कर दी। देश में झूठी शान के नाम  पर होने वाली यह ताजा घटना है।
 
पुलिस अधिकारी अमानुल्ला मारवात ने बताया कि अधिकारियों ने कराची के इब्राहिम हैदरी  इलाके से 16 वर्षीय लड़की और उसके 18 वर्षीय प्रेमी के शव को कब्र से खोदकर निकाला।  उन्होंने आज शवों का पोस्टर्माटम किया। इसमें यह बात निकलकर सामने आई कि बिजली का  करंट देकर दोनों की हत्या की गई।
 
उन्होंने बताया, ‘लड़का और लड़की पिछले महीने इब्राहिम हैदरी स्थित घर से भाग गए थे  लेकिन उनके परिवार एक समझौते पर पहुंचे और उन्होंने शादी का वादा कर युगल को घर आने  के लिए राजी कर लिया।’ पश्तून समुदाय के एक कबायली परिषद ने बिजली के करंट के जरिये  दोनों की हत्या का आदेश दिया।
 
मारवात ने बताया, ‘पोस्टमार्टम में दोनों की मौत बिजली के करंट से होने की पुष्टि हुई है। लड़के की सिर और छाती पर बिजली का करंट दिया गया था।’ इब्राहिम हैदरी में पाकिस्तान फिशरफोक फोरम चलाने वाले कमाल शाह ने कहा कि उन लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
 
पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिषद के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया  गया है लेकिन मुख्य लोग अब भी फरार हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विजय माल्या कल होंगे ब्रिटेन की अदालत में पेश