Publish Date: Thu, 09 Aug 2018 (23:27 IST)
Updated Date: Thu, 09 Aug 2018 (23:29 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी गायिका एवं अभिनेत्री रेशमा की उनके पति ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। रेशमा की हत्या खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा कला इलाके में हुई। वह संदिग्ध हत्यारे पति की चौथी पत्नी थी। जियो टीवी ने बताया कि रेशमा अपने भाई के पास शहर के हाकिमाबाद इलाके में रहती थीं।.
बताया जाता है कि संदिग्ध पति ने रेशमा के घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच शुरू हो गईहै। रेशमा पश्तो में उनके गीतों के लिए जानी जाती थीं।
उन्होंने प्रसिद्ध पाकिस्तानी नाटक 'झोबल गोलुना' में भी काम किया था। इस साल पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में महिला कलाकारों के खिलाफ हिंसा की यह 15वीं घटना है।
इसी तरह की घटना में, गत तीन फरवरी को सनबुल नामक स्टेज कलाकार को गोली मार दी गई थी। उसका कसूर इतना था कि उसने आरोपी के साथ एक निजी पार्टी में जाने से इनकार कर दिया था।