Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तोते ने हत्यारी मालकिन को पकड़वाया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Martin
, मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (16:30 IST)
मिशिगन। एक अफ्रीकी तोते ने मिशिगन की एक महिला को सजा दिलाने में मदद की जिसने अपने ही पति की हत्या कर दी थी। महिला ने सोचा कि वह अपराध के लिए मिलने वाली सजा से बच जाएगी लेकिन घर के पालतू तोते के लोगों के सामने सारा राज खोल दिया। इस दम्पत्ति का अफ्रीकी ग्रे तोते 'बड' ने सजा दिलाने में अहम जानकारी उपलब्ध कराई।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह तड़के साल्ट लेक कम्युनिटी, मिशिगन में बंदूक चलने की आवाजें आईं। जब एक चिंतित पड़ोसी ने ग्लेना और मार्टिन ड्यूरम के घर जाकर पता लगाया तो उसने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। महत्वपूर्ण चीजें इधर-उधर पड़ी थीं और एक लैम्प टूटा पड़ा था। घर के बेडरूम में मार्टिन की लाश पड़ी थी और जमीन पर पड़ी इस लाश में पांच गोलियों के निशान दिख रहे थे। ग्लेना के भी सिर में एक गोली लगी थी और वह बड़ी मुश्किल से सांस ले पा रही थी।  
 
आसपास के लोगों को इस बात पर आश्चर्य हुआ कि जब ग्लेना जीवन के लिए संघर्ष कर रही थी तब डयूरम परिवार पर लोगों का ध्यान क्यों नहीं गया? तमाम सवाल थे कि आखिर कौन पति-पत्नी को मारना चाहता था? अगर ग्लेना नहीं बची तो क्या अपराधी का कभी पता चलेगा? 
 
लेकिन हत्यारे को शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि इस हत्याकांड का कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह भी हो सकता था लेकिन आश्चर्य की बात है कि गवाह था और वह सब बताने के लिए भी तैयार था।  मार्टिन (46) और ग्लेना (49) की शादी को दस वर्ष हो चुके थे और दोनों के ही पहले के रिश्तों से बच्चे भी थे। वर्ष 1990 के दशक में मार्टिन एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। 
 
शारीरिक अक्षमताओं वाले मार्टिन को एक देखरेख करने वाली की तौर पर ग्लेना मिली थी।  बाद में मिली जानकारी के अनुसार दम्पति को स्लॉट मशीनों पर जुआ खेलने की आदत थी लेकिन ग्लेना के लिए यह आदत एक लत में बदल गई। एक वर्ष में ही उसने 75,000 डॉलर (56,000 पौंड) का जुआ खेल डाला था। चूंकि वह घर की वित्तीय स्थ‍िति का वही ध्यान रखती थी इसलिए मार्टिन को इस बात अहसास नहीं था कि कर्ज के दलदल में गंभीर रूप से डूब गए हैं। वर्ष 2015 में उनकी वित्तीय हालत इतनी खराब थी कि उनके घर पर भारी कर्ज था और वह कभी भी नीलाम हो सकता था। 
 
ग्लेना को पता था कि क्या होने वाला था और वह यह सब मार्टिन से छिपाना चाहती थी। मार्टिन को इस बात का तनिक भी अहसास नहीं था। 12 मई, 2015 को जब पड़ोसियों ने ड्यूरम्स के घर से गोलियों की आवाज सुनी तो उन्होंने सोचा कि मार्टिन शिकार करने गया होगा। बाद में, उन्हें अहसास हुआ कि शिकार भी इतनी जल्दी कोई नहीं जाता। एक पड़ोसी महिला ने उनके घर जाकर देखा और दुखद सच्चाई को जाना।
 
मार्टिन की मौत हो चुकी थी और ग्लेना जीवन के लिए संघर्ष कर रही थी। इस बीच मीडिया में आपसी  दोहरी मानव हत्या की अटकलें लगाई गई थीं। जब ग्लेना बात करने लायक हुई तो उसने कह दिया कि उसे याद नहीं कि क्या हुआ था? पर पुलिस की नजर में ग्लेना प्रमुख संदिग्ध थी। मार्टिन के बच्चों को उनके घर से ग्लेना के नाम से हस्ताक्षरित आत्महत्या कर लेने के तीन नोट मिले। एक उसके पूर्व पति के लिए और एक-एक उसके बच्चों के लिए।  
 
एक नोट में कहा गया कि ' मुझे खेद है लेकिन मैं तुम्हें प्यार करती हूं। इस बात के लिए भी खेद है कि मैं पिछले करीब 12 वर्षों के लिए तुम्हारी निराशा का कारण रही हूं। कृपया मुझे माफ कर देना क्योंकि मैंने समय के दौरान सबसे अच्छा काम किया है-प्यार मां (इस प्रकार से)। इसी तरह उसने अपने पूर्व पति को लिखा कि वह अ‍पने दो सुंदर बच्चों की देखरेख करे। इसका अर्थ है कि वह जानती थी कि मरने वाली है और माफी मांग रही है लेकिन उसका कहना था ‍क‍ि ये नोट्स उसने नहीं लिखे।
 
मार्टिन की बेटी भी जब कभी अपनी सौतेली मां से मिलती थी तो वह कहा करती थी कि ' ‍मॉर्टि के मरने और सारा पैसा मिलने के इंतजार में हूं।' उनके घर की नीलामी की भी तैयारी हो रही थी और अगर यह बात मार्टिन को पता हो जाती तो दोनों में जमकर लड़ाई होती।
 
पुलिस को संदेह था कि हत्या ग्लेना ने की थी और बाद में इनकार कर रही थी। लेकिन उस रात को बड एक गवाह के तौर पर मौजूद था। एक समय पर वह मार्टिन और उसकी पूर्व पत्नी क्रिस्टीना केलर के पास रहता था। मार्टिन की मौत के बाद बड क्रिस्टीना के पास लौट आया। गोलीबारी के महीनों बाद क्रिस्टीना इस बात पर गौर किया कि बड एक पुरुष की आवाज में कहता रहता था- गोली मत चलाना, गोली मत चलाना। बड को मार्टिन की आवाज की नकल करने के लिए जाना जाता था। 
 
क्रिस्टीना और मार्टिन के माता-पिता मानते हैं कि बड उनके बेटे के आखिरी शब्दों को दोहरा रहा है जब उसकी पत्नी ने उस पर गोलियां चलाई थीं। दोनों के परिजनों के तोते के शब्दों को रिकॉर्ड किया और   एक रिपोर्टर को जानकारी दी। अभियोजन ने मामले में तोते की गवाही को आगे बढ़ाना चाहा लेकिन जज ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि तोते से जिरह नहीं की जा सकती है।
 
जुलाई में दस दिनों तक चले मुकदमे और आठ घंटे की बहस के बाद ग्लेना को दोषी पाया गया और एक माह बाद उसे बिना किसी पैरोल के आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। शुरू में तो ग्लेना को एक पीडि़त समझा गया था लेकिन बड की मार्टिन को लेकर स्वामिभक्ति ने उसे एक बर्बर हत्यारी साबित कर दिया जिसने अपने पति पर पांच गोलियां चलाकर मार दिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'बेटी बचाओ' से 'बेटा बचाओ' में बदल गई सरकार: राहुल गांधी