Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाशिवरात्रि पर काठमांडू का पशुपतिनाथ मंदिर हुआ 'शिवमय', 10 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन

Advertiesment
हमें फॉलो करें om namah shivay
, शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (22:14 IST)
काठमांडू। महाशिवरात्रि (Mahashivaratri) के अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए भारत सहित विभिन्न देशों से 6000 से ज्यादा संत शुक्रवार को काठमांडू पहुंचे। यहां पर 10 लाख श्रद्धालुओं के पशुपतिनाथ के दर्शन करने की संभावना है।

पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर के सभी चार द्वारा खुले रखे गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को 5वीं सदी में बने इस ऐतिहासिक मंदिर में दर्शन के समय कोई कष्ट न हो।

पशुपति एरिया डेवलपमेंट फंड के अधिकारियों ने बताया कि बागमति नदी के किनारे बने इस मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा के लिए 6000 सुरक्षाकर्मी और 5000 स्वयं सेवक लगाए गए हैं। उन्हें नि:शुल्क भोजन और आश्रय दिया जा रहा है।

शुक्रवार मध्य रात्रि तक 10 लाख लोगों के पशुपतिनाथ के दर्शन करने की संभावना है। मंदिर आज तड़के 3 बजे ही खुल गया था। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी भी कड़ी सुरक्षा के बीच पूजा दर्शन करने मंदिर पहुंची थीं।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

FIFA विश्व कप ग्रुप ई में भारत का मुकाबला कतर से भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में