Publish Date: Sun, 11 Feb 2018 (12:55 IST)
Updated Date: Sun, 11 Feb 2018 (12:56 IST)
पुकियो। पेरू में प्रशांत तट पर शनिवार देर रात भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने रविवार को यह जानकारी दी।
भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 आंकी गई है और इसमें जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं है। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। (वार्ता)