Publish Date: Sun, 03 Jun 2018 (09:49 IST)
Updated Date: Sun, 03 Jun 2018 (09:54 IST)
फाइल फोटो
वाशिंगटन। अमेरिका के लांग आइसलैंड पर एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गई।
कोस्ट गार्ड ने एक बयान में बताया कि लांग आइसलैंड में इंडियन वेल्स बीच से करीब एक मील दूर पाइपर पीए -31 नवजो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चार लोग चार सवार थे।
इसमें बताया गया है कि दो लोगों का शव बरामद किया गया है और घटनास्थल पर दो और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
कोस्ट गार्ड के कैप्टन केविन रीड ने बयान में कहा कि हादसे में मारे गए दो लोगों के परिवार और परिजनों के प्रति हमारी गहरी सहानुभूति है। (भाषा)