Publish Date: Mon, 10 Jan 2022 (18:37 IST)
Updated Date: Mon, 10 Jan 2022 (18:41 IST)
अमेरिका के कैलिफोर्निया में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक छोटे विमान को ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। हालांकि पुलिस ने चौकसी दिखाते हुए पायलट को कुछ सेकंड्स पहले ही प्लेन से निकाल लिया।
खबरों के अनुसार, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें क्रैश विमान को पटरियों पर गिरा देखा जा सकता है। साथ ही कुछ पुलिसवालों को ट्रेन आने से पहले पायलट को निकालने की कोशिश करते भी दिखाया गया है। हालांकि किसी भी प्रकार की जनहानि हुई।
खबरों के मुताबिक, यह विमान कैलिफोर्निया के ही पैकोइमा से उड़ा था और कुछ दूर जाकर तकनीकी खराबी के कारण रेल पटरियों पर क्रैश हो गया था। आनन-फानन में पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से पायलट को बाहर निकाला। बाद में सामने से आती ट्रेन ने विमान के परखच्चे उड़ा दिए।
webdunia
Publish Date: Mon, 10 Jan 2022 (18:37 IST)
Updated Date: Mon, 10 Jan 2022 (18:41 IST)