Publish Date: Sun, 16 Jun 2019 (11:08 IST)
Updated Date: Sun, 16 Jun 2019 (11:12 IST)
मॉस्को। न्यूजीलैंड के मास्टरटोन शहर में रविवार को हूड एयरोड्रम के पास 2 हल्के विमानों की हवा में टक्कर हो गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे में दोनों विमानों के पायलटों की मौत हो गई।
न्यूजीलैंड हेराल्ड समाचारपत्र ने बताया कि दोनों विमानों में टक्कर के बाद आग लग गई और वे जमीन पर गिर गए। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के समय मौसम भी ठीक था।
नागर विमानन प्राधिकरण हादसे के कारणों की जांच के लिए एक टीम भेजेगी। परिवहन दुर्घटना जांच आयोग भी हादसे की वजह की जांच करेगी। (भाषा)
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो