Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बीच हवा में लहराने लगा सिंगापुर से चीन जा रहा प्लेन, यात्रियों की सांस अटकी, 7 घायल

हमें फॉलो करें बीच हवा में लहराने लगा सिंगापुर से चीन जा रहा प्लेन, यात्रियों की सांस अटकी, 7 घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (11:43 IST)
सिंगापुर। सिंगापुर से चीन के ग्वांगझाऊ शहर जा रहा एक विमान तकनीकी खराबी के कारण बीच हवा में लहराने लगा जिससे उसमें सवार 7 लोग घायल हो गए। 'द स्ट्रेट्स टाइम्स' की खबर के अनुसार घायलों में से 1 को अस्पताल ले जाया गया है। विमानन कंपनी स्कूट ने कहा कि शुक्रवार सुबह जब विमान ग्वांगझाऊ के पास पहुंचा तो उसमें कुछ कंपनी खराबी आ गई।
 
कंपनी ने कहा कि बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 9.10 बजे अपने गंतव्य पर उतरा। इसने तड़के लगभग 5.45 बजे सिंगापुर से उड़ान भरी थी। स्कूट ने कहा कि ग्वांगझाऊ पहुंचने पर 4 यात्रियों और चालक दल के 3 सदस्यों को चोट लगने की बात सामने आई जिनमें से 1 को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हैदराबाद : आइसक्रीम में व्हिस्की मिलाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार