Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी ने किए मुक्तिनाथ मंदिर के दर्शन, पशुपतिनाथ में पूजा

Advertiesment
हमें फॉलो करें मोदी ने किए मुक्तिनाथ मंदिर के दर्शन, पशुपतिनाथ में पूजा
काठमांडो , शनिवार, 12 मई 2018 (11:45 IST)
काठमांडो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नेपाल के प्रख्यात मुक्तिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसे हिंदू और बौद्ध दोनों के लिए पवित्र स्थल माना जाता है। मुक्तिनाथ मंदिर में दर्शन के बाद वे पशुपतिनाथ मंदिर भी पहुंचे
 
मुक्तिनाथ मंदिर में मोदी ने बौद्धों का पांरपरिक लाल परिधान धारण किया था और हिंदू और बौद्ध दोनों रीति - रिवाजों के अनुसार पूजा की। मुक्तिनाथ घाटी में स्थित मुक्तिनाथ मंदिर हिंदुओं और बौद्धों दोनों के लिए पवित्र स्थल है। यह मंदिर पहाड़ी मुस्तांग जिले में थोरांग ला दर्रे से 3,710 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
 
मुक्तिनाथ से लौटने के बाद मोदी ने पशुपतिनाथ मंदिर में भी पूजा की। इसे दुनिया में सबसे बड़ा शिव मंदिर माना जाता है। मोदी आज नेपाल के राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे।
 
नई दिल्ली लौटने से पहले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सभा गृह में काठमांडो मेट्रोपॉलिटन सिटी द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगे।
 
मोदी की यात्रा को देखते हुए मुस्तांग में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्थानीय प्रशासन ने मोदी की यात्रा को सुरक्षित और सुनियोजित बनाने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जनकपुर से अयोध्या पहुंचीं बसें, सीएम योगी ने किया स्वागत