khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोराना नहीं, इस देश में नि‍मोनिया ने मचाया आतंक, 1772 लोगों की मौत

Advertiesment
Pneumonia
पूरी दुनि‍या कोरोना वायरस से परेशान है लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां कोरोना से ज्‍यादा आतंक निमोनिया ने मचाया है। मीडि‍या रि‍पोर्ट के मुताबकि इस देश में निमोनि‍या से अब तक कई लोगों की मौत हो गई है।

कजाखि‍स्‍तान वो देश है जहां फि‍लहाल नि‍मोनि‍या परेशानी का सबब बना हुआ है।

दरअसल, चीन ने कजाखिस्तान में रहने वाले अपने नागरिकों को एक स्थानीय निमोनिया के प्रति आगाह करते हुए कहा है कि यह कोरोना वायरस संक्रमण से कहीं अधिक जानलेवा है।

कजाखिस्तान में चीन के दूतावास ने कहा कि अज्ञात निमोनिया से इस साल के शुरुआती छह महीने में 1,772 लोगों की मौत हो गई है जिसमें अकेले 628 लोग जून माह में मारे गए हैं।

चीन ने दावा किया है कि कजाखिस्तान में निमोनिया से मरे लोगों की संख्या कोरोना से मरे लोगों की 6 गुने से भी ज्यादा है। वर्ल्डोमीटर के अनुसार इस देश में कोरोना वायरस के अब तक 54,747 मामले सामने आए हैं, जबकि 264 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, कजाखिस्तान ने चीन के दावे को फेक बताया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मरने वालों में चीनी नागरिक भी शामिल हैं। चीन सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने शुक्रवार को दूतावास के बयान के हवाले से कहा कि कोविड-19 बीमारी की तुलना में इस बीमारी से बड़ी संख्या में मौत होने का खतरा है।

कजाखिस्तान के स्वास्थ्य विभाग समेत अनेक संगठन निमोनिया के इस वायरस के बारे में अध्ययन कर रहे हैं। इसमें कहीं इस बात का जिक्र नहीं है कि कहीं यह बीमारी कोविड-19से जुड़ी तो नहीं हैं। कुछ चीनी विशेषज्ञों का मानना है कि इस निमोनिया को चीन में फैलने से रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिकी नहीं लौटना चाहता स्वदेश, कहा- भारत में कोरोनावायरस से ज्यादा सुरक्षित हूं...