Publish Date: Wed, 14 Feb 2018 (09:50 IST)
Updated Date: Wed, 14 Feb 2018 (09:53 IST)
शिकागो। शिकागो में स्थित एक सरकारी इमारत में एक उच्च रैंक वाले पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना के समय उनकी और एक व्यक्ति के बीच गोलीबारी हुई थी जो संदिग्ध गतिविधि में लिप्त था। कमांडर पॉल बाउर (53) को कई गोलियां लगी और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
पुलिस प्रमुख एडी जॉनसन ने बताया कि संदिग्ध की पहचान अभी नहीं हुई है। उसे गिरफ्तार कर उसके पास से एक हथियार बरामद किया गया है। जॉनसन ने नम आंखों से बताया कि यह हमारे लिए एक कठिन दिन है।