Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शर्मिंदा हैं पोप फ्रांसिस, जानिए क्यों...

Advertiesment
हमें फॉलो करें pope francis
रोम , शनिवार, 31 मार्च 2018 (11:19 IST)
रोम। पोप फ्रांसिस ने गुड फ्राइडे के मौके पर रोम में कहा कि वे शर्मिंदा हैं कि युवा पीढ़ी को विरासत में ऐसी दुनिया मिलेगी, जो विभाजनों और युद्धों से पीड़ित है।
 
ईसाइयों के धर्मगुरु ने कहा कि दुनिया अहंकार से बर्बाद हो गई है जिसमें युवा, बीमार और बुजुर्ग लोग उपेक्षित हो गए हैं।
 
कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 20,000 लोग हाथों में मोमबत्तियां लिए धार्मिक अनुष्ठान के लिए रोम के कोलोसियम के आसपास एकत्रित हुए। आतंकवाद विरोधी गिरफ्तारियों के बाद इटली की राजधानी रोम में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।
 
इटली के गृहमंत्री मार्को मिन्निती ने इस सप्ताह देश में हमले के खतरे की चेतावनी दी है। रोम में सुरक्षा के लिए करीब 10,000 अधिकारी तैनात किए गए हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुश्किल में चंदा कोचर, पति के खिलाफ सीबीआई में मामला