Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

युद्ध रोकने की नई कवायद, अब ट्रंप की रूस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें युद्ध रोकने की नई कवायद, अब ट्रंप की रूस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , शनिवार, 8 मार्च 2025 (00:00 IST)
US President Donald Trump News : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध के समाधान के लिए रूस पर प्रतिबंध और शुल्क लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ’ पर एक पोस्ट में कहा कि ये प्रतिबंध तब तक बरकरार रह सकते हैं, जब तक कि युद्ध विराम और शांति पर अंतिम समझौता नहीं हो जाता। अमेरिकी सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने यूक्रेन की उस कार्यक्रम तक पहुंच पर रोक लगा दी है जिसके तहत वह अमेरिकी अधिकारियों और उसके अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ उपग्रहों से प्राप्त अवर्गीकृत चित्रों को साझा करता था।
यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब ट्रंप को यूक्रेन पर समझौते के उद्देश्य से दबाव बढ़ाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, जबकि वह तीन साल पहले आक्रमण करके युद्ध शुरू करने के लिए रूस की जिम्मेदारी को कम करके आंक रहे हैं या यहां तक ​​कि उसे नकार भी रहे हैं। ट्रंप ने कहा, रूस और यूक्रेन, अभी बातचीत की मेज पर आएं, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।
अमेरिका ने उपग्रहों से प्राप्त चित्र तक यूक्रेन की पहुंच पर लगाई रोक : अमेरिकी सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने यूक्रेन की उस कार्यक्रम तक पहुंच पर रोक लगा दी है जिसके तहत वह अमेरिकी अधिकारियों और उसके अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ उपग्रहों से प्राप्त अवर्गीकृत चित्रों को साझा करता था। ये तस्वीरें यूक्रेन को रूस के खिलाफ उसकी लड़ाई में मदद करती थीं।
अमेरिका की ‘नेशनल जियोस्पेशल-इंटेलिजेंस एजेंसी’ ने बताया कि यह निर्णय अमेरिकी प्रशासन के एक निर्देश के तहत उठाया गया, लेकिन इसके बारे में और विस्तार से कुछ नहीं बताया गया है। उपग्रह चित्र प्रदान करने वाली कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने भी बताया कि अमेरिकी सरकार ने यूक्रेन की पहुंच को अस्थाई रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर के देवगुराड़िया क्षेत्र में फिर दिखा तेंदुआ, नहीं आया पकड़ में