Publish Date: Sun, 06 May 2018 (09:56 IST)
Updated Date: Sun, 06 May 2018 (10:02 IST)
लंदन। ब्रिटेन के शाही परिवार ने आज नवजात शिशु प्रिंस लुईस की दो तस्वीरें जारी की। यह तस्वीर उनकी मां केट ने अपने केंसिंगटन पैलेस घर में ली है।
दिल को छू लेने वाली एक तस्वीर में तीन वर्षीय राजकुमारी शार्लेट अपने सो रहे भाई को चुंबन ले रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह एक तकिये के सहारे लेटा नजर आ रहा है।
केंसिंगटन पैलेस ने एक बयान में कहा है, 'ड्यूक और डचेज ऑफ कैम्ब्रिज राजकुमारी शार्लेट और प्रिंस लुईस की दो तस्वीरें साझा करने को लेकर बहुत खुश हैं।'
राजकुमारी शार्लेट के साथ ली गई तस्वीर दो मई की है जबकि दूसरी तस्वीर उनके जन्म के तीन दिन के बाद 26 अप्रैल की है।
लुईस आर्थर चार्ल्स ब्रिटिश शाही ताज के पांचवें उत्तराधिकारी होंगे और वे विलियम एवं केट की तीसरी संतान हैं। लुईस महरानी एलिजाबेथ और उनके पति प्रिंस फिलिप के छठे पड़पोते हैं।
चित्र सौजन्य : ट्विटर