Publish Date: Mon, 01 Apr 2019 (10:01 IST)
Updated Date: Mon, 01 Apr 2019 (10:21 IST)
काठमांडू। नेपाल में रविवार को बारिश और भयंकर तूफान में 25 लोगों की मौत हो गई और 400 अन्य घायल हो गए। ‘हिमालयन टाइम्स’ के मुताबिक यह तूफान दक्षिणी जिले बारा और पास के परसा में शाम के समय आया।
जिला पुलिस कार्यालय के मुताबिक परसा में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। खबरों के मुताबिक कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 400 लोग घायल हो गए। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।