Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खौफनाक! आसमान से हुई हाथ-पैरों की बारिश...

Advertiesment
हमें फॉलो करें rain of body parts
जेद्दाह , गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 (12:46 IST)
जेद्दाह। पिछले रविवार को सऊदी अरब इस शहर में ऐसी घटना हुई कि इसे देखने वालों के रोंगटे खड़े गए। एक हवाई जहाज के आसमान से निकलने के बाद जमीन पर अजीबों गरीब चीजें गिरने लगें तो दुनिया हैरान रह जाती है। आसमान से पानी के अलावा मछलियों और मीट की बारिश के बारे में आपने पहले सुना होगा, लेकिन यह जानकर बेशक चौंक जाएंगे कि यहां आसमान से कटे हुए हाथ पैरों की भी बरसात हो चुकी है।
 
जेद्दाह में लोग उस वक्त चौंक गए जब अचानक ही आसमान से इंसान के कटे हुए हाथ और पैर धरती पर गिरने लगे। इस नजारे को देखकर लोग काफी डर गए थे। लोग जानना चाहते थे कि आसमान से भला इंसान का कटा हुआ शरीर कैसे धरती पर गिर रहा था? जबकि स्थानीय लोगों ने रेड सी सिटी में मानव अंगों को आसमान से सड़क पर गिरते देखा था। लेकिन एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि आसमान से इंसान के टुकड़े गिरने के पीछे एक बड़ी वजह क्या थी?  
 
गरीब देशों के लोग दूसरे देशों में जाने के लिए विमान के लैंडिग गियर में जाकर छिप जाते हैं। ऐसा ही किसी विमान में भी हुआ होगा। कोई आदमी लैंडिंग गियर में फंस गया होगा और विमान जब आसमान में होगा तो उसका शरीर गियर में फंसकर टुकड़े-टुकड़े हो गया होगा। उस समय उसकी लाश के टुकड़े शहर पर गिर रहे होंगे। पर इस तरह की घटनाएं यहां पहले भी कुछेक बार यहां देखी जाती रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

OMG! बच्चे की पीठ पर उग आया तीसरा हाथ...