Publish Date: Mon, 18 Jun 2018 (22:02 IST)
Updated Date: Mon, 18 Jun 2018 (22:21 IST)
बीजिंग। शंघाई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'हिचकी' काफी सराही गई और इसे देखने के बाद लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। यह फिल्म महोत्सव के पहले दिन यानी 16 जून को दिखाई गई। इसमें रानी ने टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित महिला का किरदार निभाया है।
'हिचकी' के निर्देशक सिद्धार्थ मल्होत्रा की मौजूदगी में इसका प्रदर्शन किया गया। मल्होत्रा ने ट्वीट किया कि विदेशी लोगों द्वारा खड़े होकर सराहा जाना कितने सम्मान की और शानदार बात है। उन्होंने सबटाइटल के साथ फिल्म देखी तथा आंसू और खुशी के साथ बाहर निकले...! उन्होंने इसके लिए एसआईएफएफ को शुक्रिया कहा। मल्होत्रा ने कार्यक्रम के फोटो का कोलॉज भी साझा किया। (भाषा)