Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खानपान के सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची में जापान के रेस्टोरेंट शीर्ष पर

हमें फॉलो करें खानपान के सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची में जापान के रेस्टोरेंट शीर्ष पर
, शनिवार, 30 नवंबर 2019 (08:30 IST)
पेरिस। विश्व में खानपान के सर्वश्रेष्ठ स्थलों की सूची ‘ला लिस्ट’ रैंकिंग में शीर्ष स्थान जापान के 2 रेस्टोरेंट ने पाया है। इस सूची में दूसरे स्थान पर भी जापान का ही एक रेस्टोरेंट है। योसुके सुगा का रेस्टोरेंट सुगालाबो बहुत छोटा है। इसमें महज 20 टेबल है और इसे मिशेलिन स्टार भी प्राप्त नहीं है लेकिन फ्रांस की इस सूची में यह शीर्ष स्थान पर है।

इसके साथ पहले स्थान पर पेरिस का गाय सेवॉय और न्यूयॉर्क का ले बर्नार्डिन है। शेफ सेईजी यामामोटो का जापान की राजधानी में स्थित रेयुजिन रेस्टोरेंट इस सूची में 30वें स्थान से पहले स्थान पर पहुंच गया है। यह रेस्टोरेंट नित नए प्रयोग करने के लिए प्रसिद्ध है।

सूची में दूसरे स्थान पर कुल सात रेस्टोरेंट हैं। सुगालाबो की तरक्की हैरान करने वाली है जिसका नाम पिछले साल तक ला लिस्ट सूची में शीर्ष 1,000 रेस्टोरेंट में कहीं नहीं था।

रैंकिंग के मुताबिक अच्छे रेस्टोरेंट की संख्या जापान और चीन में सबसे अधिक है। यह रैंकिंग 4 साल पहले शुरू हुई थी। इसमें शीर्ष 1,000 रेस्टोरेंट में 130 जापान के और 126 चीन के हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather update : इस साल दिसंबर से फरवरी तक सर्दियों में मौसम रहेगा गर्म