Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रियो को मिला यूनेस्को की विश्व विरासत का दर्जा

Advertiesment
हमें फॉलो करें रियो को मिला यूनेस्को की विश्व विरासत का दर्जा
रियो डी जेनेरियो , बुधवार, 14 दिसंबर 2016 (12:05 IST)
रियो डी जेनेरियो। अद्भुत शहर के नाम से पहचाने जाने वाले रियो डी जेनेरियो ने अपने बढ़ती ग्रेनाइट चट्टानों, शहरी वर्षा वन और समुद्र तटों के चलते आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र की 'विश्व धरोहर सूची' में जगह बना ली है।
 
क्राइस्ट द रिडीमर की प्रतिमा के पास आयोजित एक समारोह में मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक इकाई युनेस्को ने रियो को विश्व धरोहर सूची में शामिल करते हुए इसके मानव निर्मित और प्राकृतिक सुंदरता के 'आसाधारण मेल' पर प्रकाश डाला।
 
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इस मेल ने ऐसे शहरी परिदृश्य का रूप दिया है जिसे कई लेखकों और पर्यटकों ने एक भव्य सुंदर स्थल माना है। साथ ही इसने देश की संस्कृति को भी आकार दिया है। वर्ष 2014 में हुए फुटबॉल विश्व कप और इस साल अगस्त में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों के दौरान यहां भारी संख्या में सैलानी पहुंचे थे।
 
बड़ी संख्या में अपराध, पिछले साल जिका और राजनीतिक उठापटक के कारण रियो की छवि को बहुत नुकसान भी पहुंचा है। यूनेस्को ने 2012 में ही रियो के लिए विश्व विरासत के दर्जे की घोषणा कर दी थी, लेकिन ब्राजील के प्रशासन को 4 साल का वक्त दिया गया था ताकि वह फ्लामेंगो पार्क, शुगरलोफ माउंटेन इत्यादि की रक्षा के लिए योजना पेश कर सके। अब उसे यह दर्जा आधिकारिक रूप से मिल गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सारण में बस और कार की टक्कर में 2 की मौत, 12 घायल