Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोहिंग्या मुसलमानों का हाल बेहाल, दो हफ्तों में लाखों का पलायन...

हमें फॉलो करें रोहिंग्या मुसलमानों का हाल बेहाल, दो हफ्तों में लाखों का पलायन...
जेनेवा , शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (09:15 IST)
जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर ने कहा कि पिछले दो सप्ताह में म्यांमार से करीब दो लाख 70 हजार रोहिंग्या शरणार्थियों का पलायन हुआ है। म्यांमार से पलायन करने वाले ज्यादातर रोहिंग्या मुस्लमान बांग्लादेश आए हैं। ये लोग बांग्लादेश के दो शिविरों में रह रहे हैं जहां पर उनकी स्थिति बहुत खराब है।
 
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के दो शरणार्थी शिविरों में 25 अगस्त से पूर्व 34 हजार रोहिंग्या मुस्लिम रह रहे थे लेकिन बीते दो सप्ताहों में यहां पर शरणार्थियों की संख्या 70 हजार को पार कर गई है। वहां पर लोगों के रहने के लिए जमीन और छतें तक कम पड़ गई हैं। आने वाले शरणार्थियों में बड़ी संख्या महिलाओं की है। उनमें बहुत सी नवजात शिशुओं के साथ आई हैं जो भूखी और कमजोर हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि भागकर आए लोगों की संख्या तीन लाख तक पहुंच सकती है।  वहीं म्यांमार का कहना है कि पिछले साल अक्टूबर में पुलिस और सेना पर हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
 
म्यांमार के अधिकारियों का कहना है कि रोहिंग्या ने दूसरे धर्मों के अनुयायियों की हत्या है तथा उनके घरों को जलाया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी 5,000 करोड़ रुपए लें और किसानों का कर्ज माफ करें: फड़णवीस