Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोहिंग्या शरणार्थियों की नाव पलटी, 14 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rohingya Refugees
, मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (00:19 IST)
शाह पुरीर द्वीप। बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों से भरी एक नाव के पलटने से कम से कम से 14 लोग मारे गए और कई अन्य लापता हो गए। मरने वाले तथा लापता होने वाले लोगों में काफी बच्चे शामिल हैं। यह नवीनतम त्रासदी है जिससे म्यांमार के रखाइन प्रांत में हिंसा से बचकर भाग रहे लोग प्रभावित हुए हैं।
 
बांग्लादेशी अधिकारियों ने बताया कि हादसा कल रात हुआ जब समुद्र में तेज लहरें उठ रही थीं। नाव में 60 से 100 के बीच लोग सवार थे और वह पलटने के बाद डूब गई।
 
11 बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष के शव बहकर बांग्लादेश के शाह पुरीर द्वीप पर आ गए और सीमा रक्षकों ने 13 लोगों को समुद्र से सुरक्षित निकाला, लेकिन बाकी लोगों का अता-पता नहीं है। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान रंगमंच अदाकारा की निर्मम हत्या