Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुनिया ने देखी प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के बच्चे की पहली झलक

Advertiesment
हमें फॉलो करें दुनिया ने देखी प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के बच्चे की पहली झलक
, बुधवार, 8 मई 2019 (20:43 IST)
लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल ने बुधवार को अपने बच्चे की पहली झलक दुनिया को दिखाई। शाही घराने में सोमवार को पैदा हुआ यह नया बच्चा ब्रिटेन की राज गद्दी के उत्तराधिकारी के मामले में सातवें स्थान पर है।
 
ड्यूक और डचेस के नवजात बच्चे को अभी ‘बेबी ससेक्स’ कहा जा रहा है। अभी नवजात की नाम की घोषणा नहीं हुई है। 
 
शाही दंपति ने विंडसर कैसेल के सेंट जॉर्ज हॉल के एक फोटोकॉल में हिस्सा लिया। प्रिस हैरी नवजात को गोद में लेकर कैमरे के सामने आए। 
webdunia
वहीं मेगन ने नवजात के बारे में कहा, ‘वह बहुत प्यारा है और शांत है। वह सपने की तरह है।’ एक मां के रूप में अपने पहले दिन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘यह जादू है। मेरे पास दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ इंसान हैं। मैं काफी खुश हूं।’ 
 
वहीं हैरी ने कहा, ‘यह वाकई बहुत सुखद है। परवरिश एक अलग एहसास है।’

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL 2019 Live SRH Vs DC : दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद मैच का ताजा हाल