Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एमी जैक्सन समुंदर किनारे बेबी बंप में आईं नजर

हमें फॉलो करें एमी जैक्सन समुंदर किनारे बेबी बंप में आईं नजर
Photo : Instagram

फिल्म एक्ट्रेस एमी जैक्सन इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और वे खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। सोशल मीडिया पर वे बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। हाल ही में एमी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे समुंदर किनारे खड़ी हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। एमी ने कैप्शन दिया है कमिंग सून। जाहिर सी बात है कि उनका इशारा आने वाले बेबी की ओर है। 
webdunia
Photo : Instagram

गौरतलब है कि एमी ने अब तक शादी नहीं की है। वे और जॉर्ज लंदन में जल्दी ही एंगेजमेंट पार्टी करने वाले हैं। दोनों पिछले कई सालों से डेटिंग कर रहे हैं। 
webdunia
Photo : Instagram

5 मई को यह पार्टी होने वाली है और इसमें उनके करीबी दोस्त नजर आएंगे। संभव है कि एमी के कुछ बॉलीवुड के दोस्त भी इस पार्टी में नजर आए। 
webdunia

जहां तक शादी का सवाल है तो एमी और जॉर्ज 2020 के शुरुआत में शादी करने का प्लान बना रहे हैं। दोनों ग्रीस में वेन्यू तलाश रहे हैं। जहां पर वे बीच वेडिंग करेंगे। एमी मां बनने के बाद ही शादी करने वाली हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंकज त्रिपाठी कभी रहते थे एक कमरे के घर में, अब खरीदा अपने सपनों का घर