Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिल्पा शेट्टी का खुलासा, बाजीगर नहीं बल्कि ये होती उनकी डेब्यू फिल्म

हमें फॉलो करें शिल्पा शेट्टी का खुलासा, बाजीगर नहीं बल्कि ये होती उनकी डेब्यू फिल्म
शिल्पा शेट्टी फिल्म डंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं, वह अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा ने फिल्म 'बाजीगर' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसमें वे शाहरुख खान और काजोल के साथ नजर आई थी। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने खुलासा किया कि वो बाजीगर से नहीं बल्कि किसी दूसरी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं।


शिल्पा शेट्टी इन दिनों डांस रिएलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 जज कर रही हैं। हाल ही में इस शो में दिग्गज एक्ट्रेसेज वहीदा रहमान और आशा पारेख पहुंचीं थी। इस दौरान उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बताया। इस दौरान शिल्पा ने भी अपनी शुरुआती करियर को लेकर बातें साझा की। 
 
webdunia
शिल्पा ने बताया कि वे पहले फिल्म 'गाता रहे मेरा दिल' से फिल्मों में डेब्यू करने वाली थीं। प्रोडक्शन हाउस के बीच कुछ इश्यूज हो गया था जिसके कारण यह फिल्म बन नहीं पाई और बंद हो गई। इसके आगे उन्होंने कहा कि वे डायरेक्टर अब्बास-मस्तान से मिली जिन्होंने उन्हें बाजीगर फिल्म ऑफर की। 
 
बाजीगर फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन अब्बास मस्तान की जोड़ी ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके साथ ही शिल्पा के किरदार को खासा पसंद किया गया था। शिल्पा काफी समय से बड़े पर्दे से गायब है लेकिन वे टीवी शोज में नजर आती रहती हैं। शिल्पा आखिरी बार फिल्म 'अपने' फिल्म में नजर आई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजय दत्त भी आजमाएंगे निर्देशन में हाथ, इस विषय पर बनाएंगे फिल्म