Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 28 April 2025
webdunia

रूसी लड़ाकू विमानों का आईएस पर हमला, 40 आतंकी ढेर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Russia Air Strike
मास्को , शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (07:37 IST)
मास्को। रूस के लड़ाकू विमानों के हमलों में  सीरियाई शहर डेर-अल-जोर के नजदीक इस्लामिक स्टेट(आईएस) के 40 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं।
 
रूस के रक्षा मंत्रालय ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर कहा कि खुफिया सूचना के आधार पर पांच सितंबर को लड़ाकू विमानों एस यू -34 और एस यू 35 ने सीरियाई शहर में बम बरसाए। इन हमलों में आईएस के चार स्वयंभू कमांडरों समेत करीब 40 आतंकवादी मारे गए।
 
मंत्रालय के अनुसार इस हमले में संगठन का विदेशों में कामकाज देख रहे आतंकवादी अबू मोहम्मद अल-शिमाली भी मारा गया है।
 
इसके अलावा आईएस के स्वयंभू 'युद्ध मंत्री' जी  खिलीमोव  भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे डेर अल-जोर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर अल-मुहासन क्षेत्र ले जाया गया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मैक्सिको में सदी का सबसे बड़ा भूकंप, 60 लोगों की मौत